उत्तराखंडराज्य

एस्कॉर्ट फार्म भूमि प्रकरण में उच्च न्यायालय के आदेश पर सुनवाई की नई तिथि घोषित

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक आदेश पारित किए गए हैं।

भूमि आवंटन के लिए संशोधन आवेदन की स्वतंत्रता

न्यायालय द्वारा पारित आदेशानुसार संबंधित रिट याचिकाओं का निस्तारण करते हुए याचिकाकर्ताओं को भूमि आवंटन से जुड़े लागू प्रावधानों में संशोधन हेतु जिला मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंहनगर के समक्ष पृथक आवेदन प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता प्रदान की गई है। आदेश में कहा गया है कि यदि दो सप्ताह के भीतर आवेदन प्रस्तुत किया जाता है तो जिला मजिस्ट्रेट प्रकरण की विधिवत जांच करेंगे और उसके पश्चात आठ सप्ताह के भीतर उचित निर्णय पारित करेंगे। साथ ही, निर्णय लेते समय अन्य हितधारकों (यदि कोई हों) को भी सुनवाई का अवसर दिया जाएगा।

28 फरवरी की सुनवाई स्थगित, 7 मार्च नई तिथि

जिलाधिकारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सुनवाई के लिए 28 फरवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब इस प्रकरण की अग्रिम सुनवाई 7 मार्च 2026 को अपराह्न 3 बजे जिला कार्यालय में की जाएगी।

अभिलेखों सहित उपस्थित होने की अपील

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे नियत तिथि और समय पर प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं साक्ष्यों सहित जिला कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि मामले की सुनवाई सुचारु रूप से संपन्न की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button