
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद बागेश्वर के तीन प्रमुख मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय क्षेत्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के योगदान और बलिदान के सम्मान में लिया गया है।
बदलते नाम और मार्गों का विवरण
प्रस्ताव के अनुसार, बागेश्वर जिले का काण्डे–थपलिया मोटर मार्ग अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह गडिया मोटर मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इसके अतिरिक्त, करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग को शहीद स्व. रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग के नाम से परिवर्तित किया गया है। बिलखेत–गैराड़ मोटर मार्ग (कलनाबैण्ड–पंतक्वैराली मोटर मार्ग) का नाम भी बदलकर स्व. श्री हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग कर दिया गया है।
महापुरुषों और शहीदों के योगदान को सम्मान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन नाम परिवर्तनों से क्षेत्र के महापुरुषों और शहीदों के योगदान को उचित सम्मान मिलेगा। इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियाँ उनके बलिदान और सेवा भावना से प्रेरित होंगी।



