उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में ग्रीष्मकालीन मक्का बीज उपलब्धता को लेकर बैठक आयोजित

रूद्रपुर। किसानों को समय से ग्रीष्मकालीन मक्का बीज उपलब्ध कराने को लेकर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जिला सभागार में सिड्स प्लांट संचालकों और मक्का खरीदने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में मक्का की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना और मक्का की खरीदारी को सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है।

गुणवत्तापूर्ण बीज और पैदावार

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बीज समय पर मिलेगा, तो पैदावार भी अधिक होगी। उन्होंने मक्का बीज की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

किसानों के लिए जानकारी और प्रशिक्षण

उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम, किसान दिवस, और कृषक गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को मक्का की फसल, बीज और कृषि तकनीक की जानकारी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए।

फसल कटाई और कृषि उपकरण

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मक्का फसल की कटाई के समय अधिक नमी की समस्या को दूर करने के लिए जनपद में ड्रायर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मक्का की कटाई में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएम यादव, मक्का बीज विक्रय कंपनियों कॉर्टेवा एग्रीसाइंस सीड्स, बायर क्राप साइंस, नुजिवीडू, एडवांट, और मक्का उत्पाद क्रय कंपनियों गुजरात अम्बुजा एक्सपोर्ट, राकेट इंडिया प्रा. लि., जेजीएन बायो फ्यूल प्रा. लि., आईजीएल काशीपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button