खेलमनोरंजन

मैच फिक्स या कुछ और? क्वालिफायर 2 में दो बार टॉस होने पर भड़के यूजर्स, लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-2 मैच शुरू भी नहीं हो पाया था, उससे पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. क्या लाइव मैच में फिक्सिंग हुई? दरअसल मामला 2 बार टॉस होने का है, कोई इसे बहुत बड़ा ब्लंडर कह रहा है, तो किसी ने इसे मैच फिक्सिंग कहा. दोबारा जब टॉस हुआ तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

क्या है मामला?

शुभमन गिल ने सिक्का उछाला और रियान पराग ने हेडस का कॉल किया. सिक्का नीचे गिरा तो टेल्स आया, कायदे से GT टॉस जीत चुकी थी, लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि रियान पराग की आवाज धीमी थी, इसलिए वो उनका कॉल सुन नहीं पाए. इस कारण दोबारा टॉस करवाया गया.

शुभमन गिल ने दोबारा सिक्का उछाला, रियान पराग ने एक बार फिर हेड्स कॉल किया. इस बार हेड्स आया और पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. जब टॉस प्रेजेंटर रवि शास्त्री ने शुभमन गिल से सवाल पूछे तो गुजरात के कप्तान के चेहरे पर निराश साफ झलक रही थी. उनका चेहरा बयां कर रहा था कि टॉस उन्होंने जीता था. गिल ने कहा कि वे टॉस जीते होते तो पहले बल्लेबाजी करने का ही निर्णय लेते.

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

गुजरात की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button