उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन ने की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान डॉ. जैन ने मुख्यमंत्री को अपनी तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं। इनमें ‘इमली का चटकारा’ (कहानी संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) और ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता संग्रह) शामिल हैं।

साहित्य समाज और संस्कृति को जोड़ने का सशक्त माध्यम: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को प्रभावी अभिव्यक्ति देने का एक सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को बढ़ावा देने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना की।

भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. योजना साह जैन की साहित्यिक रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के साहित्यिक प्रयास भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने में सहायक साबित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button