उत्तराखंडराज्य

खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान और महात्मा गांधी के स्वदेशी विचारों का प्रतीक: मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और स्वदेशी अपनाने के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित चकराता रोड पर खादी ग्रामोद्योग भवन से खरीदारी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान और महात्मा गांधी के स्वदेशी विचारों का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ और अधिक से अधिक खादी एवं स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी करें।

धामी ने कहा कि खादी और स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से न केवल स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तराखंड खादी और अन्य स्वदेशी उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा और राज्य की पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाई मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है और “वोकल फॉर लोकल” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आर्थिक एवं सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button