उत्तराखंडराज्य

कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक किए वितरित कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक किए वितरित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित 13 परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामियों को प्रति परिवार ₹3.80 लाख की राशि के 12 चेक तथा जनहानि के दृष्टिगत एक परिवार को ₹1 लाख का चेक सौंपा गया।

मंत्री जोशी ने कहा कि दशहरा जैसे पर्व पर जहां लोग अपने घरों में उत्सव मना रहे हैं, वहीं आपदा प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में उनके बीच पहुंचकर सहयोग और सांत्वना देना मेरा कर्तव्य है।

सहस्त्रधारा के दुकानदारों ने भी मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा से जलस्तर बढ़ने के कारण उनकी दुकानों में पानी घुस गया, जिससे गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने सरकार से विशेष सहायता अनुदान की मांग की। मंत्री जोशी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

राहत राशि पाने वाले परिवारों में
कार्लीगाड़ निवासी – लाखीराम, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, सम्पत्ति देवी।
मझाड़ा निवासी – इतवार सिंह, कृपाल सिंह, सुन्दर सिंह, प्रेम सिंह, सुमेर चन्द्र, सुक्की देवी।
फुलैत निवासी – मोहन लाल मंमगाई।
सेरागांव निवासी – धर्म सिंह, विमला देवी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी, बीडीसी सदस्य घनश्याम नेगी समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button