डिफेंस कंपनी को इंडियन एयरफोर्स से मिला 285 करोड़ का ऑर्डर, 11 महीनों में पूरा करना होगा काम

डिफेंस और टेलीकॉम इक्वीपमेंट प्रवाइडर अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Astra Microwave Products Ltd) को ज्वाइंट वेंचर में 285.56 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह काम डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है। कंपनी को इंडियन एयरफोर्स के लिए कम्युनिकेशंस सिस्टम्स बनाने का काम मिला है। यह काम कंपनी को 11 महीने में पूरा करना है। बता दें, यह वर्क ऑर्डर अस्त्र राफेल प्राइवेट लिमिटेड से मिला है। कंपनी के पास मौजूदा समय में 2303 करोड़ रुपये का काम मिला है।
अस्त्र माइक्रोवेव डिफेंस फोकस प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी का 45 प्रतिशत रेवन्यू राडार सिस्टम से आता है। इसके अलावा कंपनी वारफेयर, मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिमेट्री से काम मिला है।
शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?
पिछले 6 महीने में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 32 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 1195.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 584.20 रुपये है। कंपनी अस्त्र माइक्रोवेव का 52 वीक लो लेवल 584.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9901.81 करोड़ रुपये का है। बता दें, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का भाव 1.25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 1042.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
दो साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 124 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 872 प्रतिशत बढ़ा है।
लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी
इस कंपनी ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी ने इसी साल सितंबर में 2.20 रुपये का डिविडेंड दिया है। पिछले साल कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2021 से लगातार कंपनी डिविडेंड दे रही है।


