उत्तराखंडराज्य

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत भव्य बहुद्देशीय शिविर आयोजित

खटीमा: विकास खंड खटीमा के न्यायपंचायत खेतलसंडा खाम के अशोक फार्म बागोलिया में बुधवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीडीओ दिवेश शासनी ने की।

मुख्य अतिथियों के संदेश

शिविर में मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता और नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार जाकर करना है, ताकि उन्हें विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुख्य अतिथियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को 100% लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्कृष्ट पहल है और जनता को इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

शिविर में विभागों की भागीदारी

शिविर में 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच की गई और एक्स-रे, दवा वितरण समेत 655 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

लाभार्थियों का विवरण

  • होम्योपैथिक: 79 लोग

  • आयुर्वेद: 109 लोग + दवा वितरण

  • एक्स-रे: 52

  • आयुष्मान कार्ड: 21 बनाए

  • श्रम कार्ड: 16 बनाए

  • टूल किट, कंबल, छाता वितरण: 45

  • मृतक श्रमिक सहायता: 2 लाख रुपये

  • शिक्षा सहायता: 3 बच्चों को चेक

  • राशन कार्ड ई-केवाईसी: 52, नए नाम जोड़ना: 5

  • आधार कार्ड: 42 नए/अपग्रेड

  • समाज कल्याण विभाग: पेंशन फॉर्म 22, दिव्यांग प्रमाण पत्र 1, कन्या विवाह अनुदान 8, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र 10, आयु-जाती स्थायी प्रमाणपत्र 8

  • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई: 5, अन्नप्राशन: 2 बच्चे

  • सेवायोजन विभाग: 7 युवाओं को जानकारी

  • ग्राम्य विकास विभाग: बीपीएल कार्ड 45, जाब कार्ड 20

  • शिक्षा विभाग: छात्राओं को साइकिल चेक 5, ड्रेस 2

  • कृषि विभाग: ट्रैक्टर खरीद अनुदान 4 लाख, मृदा स्वास्थ्य कार्ड 3

  • पशुपालन विभाग: 173 को जानकारी व दवा

  • उद्यान विभाग: बीज व उपकरण 14

  • डेरी विभाग: 23 लाभार्थी

  • मत्स्य विभाग: 24 लाभार्थी

  • विधिक सेवा प्राधिकरण: 75 को जानकारी

  • विद्युत विभाग: 11 शिकायतों का निस्तारण

इस प्रकार 1,538 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ शिविर में मिला।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी

शिविर में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र राणा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान, नोडल अधिकारी/मुख्य शिक्षाधिकारी के एस रावत, ईईएमआई सुशील कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी, सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जीएम दुग्ध राजेश मेहता, परियोजना अधिकारी उड़ेदा संदीप सैनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button