उत्तराखंडराज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जेंडर सेंसिटाइजेशन समीक्षा बैठक

रूद्रपुर: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जनपद में जेंडर सेंसिटाइजेशन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, उप-जिलाधिकारी किछा गौरव पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जागरूकता गतिविधियों का ब्यौरा

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक जनपद में कुल 114 गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें 31 SHG, 27 महिला हेल्पलाइन एवं चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य विभागों द्वारा गतिविधियां संपन्न की गईं। इन पहलों के माध्यम से 15,979 लाभार्थियों को जागरूक किया गया।

शैक्षिक और ग्रामीण कार्यक्रम

जनपद में विभिन्न विद्यालयों और उद्योगों में POCSO, बाल सुरक्षा और महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

  • ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला समूहों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

  • विभाग ने 191 जेंडर प्लेज आयोजित किए और 507 सेशन जेंडर बेस्ड वायलेंस पर आयोजित किए।

निर्देश और पोर्टल अपलोड

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे समस्त सूचनाओं को एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपलोड करें।

रोल मॉडल का सम्मान

बैठक के दौरान विशाखा दिवाकर, पुत्री स्व. धर्मपाल सिंह (बाजपुर, ऊधम सिंह नगर) को वन दरोगा के पद पर चयन होने पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए गए कि विशाखा को रोल मॉडल के रूप में विद्यालयों में मोटिवेशनल लेक्चर देने हेतु शामिल किया जाए, ताकि विद्यार्थियों में जेंडर सेंसिटाइजेशन को बढ़ावा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button