
हरिद्वार – गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की आम सभा शनिवार को प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष के लिए सर्वसम्मति से रजनीश भारद्वाज को अध्यक्ष और नरेन्द्र मलिक को महामंत्री चुना गया।
कर्मचारियों के हितों की रक्षा
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास का सम्मान मिला है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में कर्मचारियों के हितों और विश्वविद्यालय के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को सभी के सहयोग से और अधिक मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा।
सिद्धांतों की लड़ाई
पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सिद्धांतों के अनुरूप विश्वविद्यालय के संचालन के लिए है। यह संघर्ष भारत सरकार द्वारा निर्देशित अधिनियम–2023 के अनुरूप है और भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
आम सभा में सहभागिता
बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर शत्रुघ्न झा, प्रकाश चन्द्र तिवाड़ी, वीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र पटवाल, राजकुमार, सुनील भगत, अजय, चरणजीत, सुशील रौतेला, अरुण पाल, मंजू नेगी, लीलावती, शान्ता, प्रेमनिवास गुप्ता, संजय, बिजेन्द्र सिंह, रविन्द्र, डॉ. गौरवदीप सिंह भिण्डर, महेश जोशी, नवीन, भारत, रूपेश पंत, हेमन्त सिंह नेगी, कुलभूषण शर्मा, डॉ. सचिन पाठक, विकास, कमल बिडला, नीरज कुमार बिडला, जॉनी टांक, अंकित कृष्णात्री, धर्मेन्द्र बिष्ट, आशीष थपलियाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
भव्य स्वागत और संचालन
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक वर्मा ने किया।



