उत्तर प्रदेशराज्य

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़; कुशीनगर में CM योगी का ऐलान

लखनऊ। कुशीनगर के फाजिलनगर का नया नाम अब पावागढ़ हो गया है। मंगलवार को सीएम योगी ने इसका एलान किया है।

कुशीनगर दौरे पर गए सीएम योगी ने 424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम योगी ने कहा कि ये भगवान राम के पुत्र कुश, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की धरती है। अब फाजिलनगर का नया नाम पावागढ़ होगा। कहा कि जनता की जो मांग होती है, फाजिलनगर के विधायक जी उसे पूरा करते हैं। फाजिलनगर को हम पावागढ़ के तौर पर मान्यता देने का रहे हैं। इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा।

कहा कि इतनी समृद्धशाली विरासत का साक्षी हमारा कुशीनगर है। याद करिए, आज से 9 साल पहले पहचान का संकट था। हर प्रकार का माफिया- भू माफिया, खनन माफिया, जंगल पार्टी का आतंक था। हर प्रकार का माफिया इस पावन धरती को जकड़ा हुआ था। पिछली सरकारों के पाप के कृत्य थे कि गरीब भूख से मर रहा था, नौजवान बेरोजगार घूम रहा था। आम जनता माफिया और अपराधियों से परेशान थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

सीएम योगी ने विपक्षियों पर साधा निशाना

सीएम योगी ने विपक्षियों पर हमला भी किया। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले पहचान का संकट था। प्रदेश में जंगल पार्टी का आतंक था, माफियाओं का बोल बाला था। किसान और युवा सभी लोग परेशान थे। लेकिन अब यूपी से माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button