फ़िल्मी जगतमनोरंजन

जो ‘ओ रोमियो’, ‘मर्दानी 3’ नहीं कर पाई वो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने कर दिखाया, बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- टोटल कलेक्शन

निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की फिल्म द केरला स्टोरी 2, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही और कई जगहों पर इसे बैन करने की मांग भी उठी थी. हालांकि तमाम कानूनी अड़चनों को पार करते हुए फिल्म आखिरकार दर्शकों के बीच पहुंच गई. फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही, लेकिन वीकेंड आते-आते इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली. इसके बाद होली की छुट्टियों का भी फिल्म को अच्छा फायदा मिला. धीरे-धीरे फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और अब यह लगातार ठीक-ठाक कारोबार कर रही है.

सातवें दिन का कलेक्शन

कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आया और तीसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी रही. इसके बाद चौथे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम हुई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने लगभग 2.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले सात दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 22.34 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

फिल्म का बजट

इस फिल्म द केरला स्टोरी 2 में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल बजट करीब 28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. दूसरे वीकेंड पर अगर फिल्म की रफ्तार अच्छी रही तो यह आसानी से अपने बजट की पूरी लागत निकाल सकती है.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1- 0.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2- 4.65 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3- 4.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 6- 3.65 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7- 2.19 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 22.34 करोड़ रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button