व्यापार

EPFO ने खातों में भेजा PF का ब्‍याज, ऐसे चेक करें

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने 15 जुलाई तक करीब 35 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स के खाते में PF का ब्‍याज जमा कर दिया है. अधिकारिक सूत्रों ने NDTV को बताया कि सभी खाताधारकों के अकाउंट में ब्‍याज की राशि ट्रांसफर करने के लिए 15 जुलाई तक की डेडलाइन तय की गई थी और EPFO ने काफी हद तक ये काम कर लिया है. EPFO ​​के रीजनल सेंटर्स में फैले 123 डेटाबेस को एक सेंट्रलाइज्‍ड नेशनल डेटाबेस में बदलने के बाद ब्याज ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. सभी EPF यानी इंप्‍लॉई प्रॉविडेंट फंड खाताधारकों को PF पर 8.25 फीसदी की दर से ब्‍याज दिया गया है.

मोबाइल पर आ रहा इंटरेस्‍ट क्रेडिट का मैसेज 

कई नौकरीपेशा लोगों ने बताया कि उनके मोबाइल में ब्‍याज की राशि क्रेडिट होने का मैसेज आया है. कइयों को गुरुवार 15 जुलाई से पहले भी मैसेज मिले थे तो कइयों को 15 जुलाई की शाम तक और कुछ लोगों को 16 जुलाई की सुबह भी इंटरेस्‍ट क्रेडिट होने का मैसेज मिला.  पिछले हफ्ते ही केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये का सालाना ब्याज नए पोर्टल के अपग्रेडेशन के बाद ऑटो-प्रोसेस किया जाएगा और फील्ड अधिकारियों के वेरिफाई करने के बाद 15 जुलाई तक सभी EPF खातों में ब्‍याज की राशि भेज दी जाएगी.

पहली बार इतनी जल्‍दी आ गया ब्‍याज 

EPFO के इतिहास में ये पहली बार है जब 15 जुलाई तक ब्याज की राशि आ गई है. दो साल पहले तक EPF खाताधारकों के खाते में ब्‍याज आने की प्रक्रिया नवंबर तक पूरी होती थी. उस पर भी करीब 10 फीसदी खातधारकों को ब्‍याज की राशि देरी से मिलती थी. हालांकि पिछले साल इस प्रक्रिया में तेजी आई. हालांकि तब भी जुलाई के आखिर तक प्रक्रिया पूरी हुई थी. 80 फीसदी से ज्‍यादा PF खाताधारकों के खाते में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया सितंबर (2025) में पूरी हुई थी.  अधिकारियों के मुताबिक, अगले साल से ये प्रक्रिया और भी तेज हो जाएगी.

आपके खाते में ब्‍याज आया कि नहीं, ऐसे चेक करें 

  • EPF पासबुक पोर्टल पर जाएं.
  • अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें.
  • सदस्य आईडी का चयन करें और अपना बैलेंस देखने के लिए पासबुक देखें पर क्लिक करें.

UMANG ऐप

  • UMANG ऐप पर EPFO सर्च करें
  • कर्मचारी केंद्रित सेवाएं में आएगा
  • यहां ‘पासबुक देखें’ पर क्लिक करें
  • अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त UAN और OTP का इस्‍तेमाल कर लॉग इन करें और बैलेंस चेक करें.

SMS सेवा

  • अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक SMS भेजें. EPFOHO UAN (जैसे कि EPFOHO 100XXXXXXXXX).
  • आप अपनी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर जोड़ सकते हैं (उदाहरण के लिए, EPFOHO UAN HIN हिंदी के लिए)

मिस्ड कॉल सेवा

  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें.
  • कॉल अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाएगी और आपको अपने PF बैलेंस और Details के साथ एक SMS प्राप्त होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button