उत्तर प्रदेशराज्य

सात हत्याओं का आरोपी था दुर्दांत डकैत आसिम, एसटीएफ ने मार गिराया छैमार गिरोह का दुर्दांत सरगना

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में यूपी एसटीएफ और नोएडा यूनिट टीम की आज मंगलवार सुबह एक लाख के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस की गोली लगने से आसिफ नाम का बदमाश घायल हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आसिफ़ पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे.

ये मुठभेड़ अंबेडकर नगर के थाना बिवाना क्षेत्र में हुई. मारे गए बदमाश की पहचान कानपुर के थाना बिल्लौर के रहने वाले आसिफ और विक्की छैमार के रूप में हुई है. आसिफ पर साल 2014 में जौनपुर के थाना शाहगंज में एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने और परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से मार कर मरणासन्न करने और दो हत्या का आरोप था. इस मामले में वो काफी समय से वांछित चल रहा था.

एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

पुलिस की ओर से आसिफ पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस को मौके से 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया, भारी मात्रा में कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है. आसिफ अपने गैंग के साथ परिवारों को बंधक बनाकर डकैती डालता था और विरोध होने पर हत्या कर देता था. उस पर डकैती और हत्या समेत कुल 21 से अधिक मामले यूपी, हरियाणा और राजस्थान में दर्ज है.

मृतक बदमाश आसिफ पर कई गंभीर आरोप

पुलिस के मुताबिक मृतक बदमाश कई डकैतियों में शामिल था और बेहद शातिर व ख़ूँख़ार अपराधी था.

– 19 अक्टूबर 2013 को सुल्तानपुर के थाना कोतवाली में आसिफ़ ने अपने गैंग के 10 सदस्यों के साथ घर में घुस कर हत्या करके डकैती की, जिसमें वो वांछित था.

– वर्ष 2014 में थाना शाहगंज, जौनपुर में परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात एवं कैश लूटा. डकैती के दौरान परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से मरणासन्न किया और दो की हत्या कर दी. (वांछित)

– 15 अगस्त 2015 को थाना कोखराज, कौशांबी में गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर घर में डकैती और वादी अवनि कुमार टैगोर के माता पिता की डकैती के दौरान हत्या (वांछित)

– 19 अगस्त 2015 को थाना छपार, मुजफ्फरनगर में वादी महावीर सिंह के घर में घुसकर बंधक बनाकर डकैती और वादी की पुत्रवधू को धारदार हथियार से घायल करके मरणासन्न कर दिया. (वांछित)

– 13 जनवरी 2021 को थाना रसूलवाद, कानपुर वादी रेशमा के पति तासीम की हत्या.

पुलिस ने बदमाश आसिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button