उत्तराखंडराज्य

डॉ. धन सिंह रावत का 20 दिसंबर को जनपद भ्रमण

रुद्रपुर, 19 दिसंबर 2025: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 20 दिसंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, मंत्री अपराह्न 01:30 बजे कार द्वारा भीमताल से प्रस्थान करेंगे और 03:00 बजे अध्यक्ष जनजाति मोर्चा, भाजपा एवं पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा के आवास, ग्राम सरौंजा पहुँचेंगे। इसके बाद, वे 04:00 बजे नानकमत्ता से प्रस्थान कर 04:30 बजे सितारगंज स्थित सिडकुल क्षेत्र में सार्वा फार्मासिटिकल प्रा. लि. का भ्रमण करेंगे।

तदोपरांत, श्री रावत 05:30 बजे सितारगंज से प्रस्थान कर 06:30 बजे रुद्रपुर पहुँचेंगे और राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात मंत्री विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

मंत्री रात्रि 08:30 बजे रुद्रपुर से प्रस्थान कर 09:00 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे, जहाँ से वे 09:28 बजे ट्रेन द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button