उत्तर प्रदेशराज्य

‘बम रख दिया है, हिंदुओं को मारना है’, बिजनौर के साहिल ने पाकिस्तानी फॉलोअर से भिजवाया मैसेज, ये था मकसद

चांदपुर (बिजनौर)। एक युवक शफी के मोबाइल फोन पर शनिवार व रविवार को पाकिस्तान के नंबर से चांदपुर को दहलाने के धमकी भरे मैसेज भेजे गए। शफी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बे के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

एटीएस भी सक्रिय हो गई है। यूट्यूबर साहिल ने कस्बे के भगवान शंकर की मूर्ति का एक भ्रामक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था। शफी ने अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर साहिल के वीडियो के विरोध में दूसरा वीडियो अपलोड किया था।

आरोप है कि साहिल ने पाकिस्तान में बैठे अपने इंस्टाग्राम फालोवर अतीफ अहमद भट से संपर्क साधा। इसके बाद पाकिस्तानी नंबर से शफी के वाट्सएप नंबर पर मैसेज आए। मैसेज में चांदपुर को बम से दहलाने की धमकी थी। रविवार देर शाम शफी की तहरीर पर पुलिस ने अहमद भट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस साहिल व पाकिस्तान में बैठे उसके इंस्टाग्राम फालोअर अतीफ अहमद भट के बीच पाकिस्तानी कनेक्शन तलाशने में जुट गई है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button