
देहरादून। नर्सिंग सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से उनके शासकीय आवास पर भेंट की। इस दौरान संघ ने वर्षवार भर्ती (सीनियरिटी के आधार पर) की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संघ की अध्यक्षा लीला चौहान ने बताया कि वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर संघ के सदस्य देहरादून के एकता विहार में भीषण ठंड के बावजूद लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।
धरने की स्थिति और स्वास्थ्य मंत्री का बयान
-
धरना लगातार 35 दिनों से जारी
-
सर्दी के कारण कई कर्मचारियों का स्वास्थ्य प्रभावित
-
शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि नर्सिंग सेवा संघ की मांगों को मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। आगे शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित अन्य प्रतिनिधि
इस अवसर पर संघ के संरक्षक विजय चौहान, संगठन मंत्री हिमानी कोश्यारी और अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



