उत्तराखंडराज्य

रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समन्वयकों की नियुक्ति की

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने अपने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समन्वयकों की नियुक्ति की है। आगामी 1 से 11 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रजत जयंती कार्यक्रमों के लिए प्रदेश समन्वयक के रूप में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा नौटियाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान को जिम्मेदारी सौंपी है।

मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य इगास कार्यक्रम एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजनों की संयोजक मधु भट्ट होंगी। वहीं 2 नवंबर को जॉलीकांग (आदि कैलाश), पिथौरागढ़ में होने वाली अल्ट्रा मैराथन का संयोजन गणेश भंडारी करेंगे।

4 नवंबर को काशीपुर (उधमसिंह नगर) में होने वाले नगर निकाय अध्यक्ष एवं मेयर सम्मेलन की संयोजक दीप्ति रावत होंगी।
5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का संयोजन पूरण चंद नैनवाल करेंगे, जबकि उसी दिन हरिद्वार में हॉकी एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का संयोजन हेमराज बिष्ट करेंगे।

6 नवंबर को एक साथ कई बड़े आयोजन होंगे—

हरिद्वार में संत सम्मेलन के संयोजक स्वामी यतीश्वरानंद
आईटीआई निरंजनपुर, देहरादून में रोजगार मेला के संयोजक श्याम अग्रवाल
परेड ग्राउंड, देहरादून में युवा महोत्सव के संयोजक विपुल मेंदोली
हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के संयोजक कर्नल अजय कोठियाल एवं कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी
रामनगर में जन-वन उत्सव के संयोजक राकेश नैनवाल
7 नवंबर को पंतनगर में कृषक सम्मेलन का संयोजन किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी करेंगे।
8 नवंबर को राज्य आंदोलनकारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के संयोजक रमेश गाड़िया और सुभाष बड़थ्वाल रहेंगे।
9 नवंबर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के संयोजक अनिल गोयल होंगे।
11 नवंबर को सैन्य धाम लोकार्पण एवं पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम का संयोजन कर्नल अजय कोठियाल और कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी द्वारा किया जाएगा।

जिला समन्वयकों के रूप में—
उत्तरकाशी से नागेंद्र चौहान, चमोली से गजपाल बड़थ्वाल, रुद्रप्रयाग से भारत भूषण भट्ट, टिहरी से उदय सिंह रावत, देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह, देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल, ऋषिकेश से राजेंद्र तड़ियाल, हरिद्वार से आशुतोष शर्मा, रुड़की से डॉ. मधु सिंह, पौड़ी से कमल किशोर रावत, कोटद्वार से राज गौरव नौटियाल, पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी, बागेश्वर से प्रभा गाड़िया, अल्मोड़ा से महेश नयाल, रानीखेत से घनश्याम भट्ट, चंपावत से गोविंद सामंत, नैनीताल से प्रताप सिंह बिष्ट, काशीपुर से मनोज पाल और उधमसिंह नगर से कमल कुमार जिंदल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button