
रुद्रपुर। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कल शुक्रवार को तहसील स्तर पर एकता मार्च/पद यात्रा पटेल पार्क आवास विकास रुद्रपुर से श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम तक प्रात:07 बजे निकाली जाएगी। इस संबंध में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर चिकित्सक सहित एम्बुलेंस की मांग की है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी श्री रावत ने पत्र में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड के दिनांक 16अक्टूबर के पत्र का हवाला देते हुए लिखा है कि जनपद ऊधम सिंह नगर में पद यात्रा कार्यक्रम 31अक्टूबर को प्रात: 07 बजे से पटेल पार्क आवास विकास रुद्रपुर से श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम ऊधम सिंह नगर तक किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें चिकित्सक सहित एम्बुलेंस की आवश्यकता होगी। पत्र में उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चिकित्सक सहित एम्बुलेंस भेजने का आग्रह किया गया है।



