
रुद्रपुर। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर के सोनिया होटल में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक ठुकराल ने खड़गे को अंगवस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के रुद्रपुर आगमन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण माना। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।


