उत्तराखंडराज्य

24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता का समापन

रुद्रपुर। 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता-2026 का बुधवार, 19 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन रुद्रपुर में समापन हुआ। 17 से 19 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ और जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में आईजी कुमाऊं रेंज, नैनीताल श्रीमती निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन सचिव अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न टीमों ने मार्च-पास्ट किया और प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की गई।

कुश्ती में 46वीं वाहिनी पीएसी का दबदबा

प्रतियोगिता के कुश्ती पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईआरबी द्वितीय दूसरे और 40वीं वाहिनी पीएसी तीसरे स्थान पर रही।

महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिद्वार दूसरे और ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर रहा।

ग्रीको-रोमन शैली की कुश्ती में भी 46वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईआरबी द्वितीय दूसरे और आईआरबी प्रथम तीसरे स्थान पर रहा।

बॉक्सिंग में ऊधमसिंह नगर ने मारी बाजी

बॉक्सिंग के पुरुष वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 40वीं वाहिनी दूसरे और एसडीआरएफ तीसरे स्थान पर रही।

महिला बॉक्सिंग में भी ऊधमसिंह नगर ने पहला स्थान हासिल किया। नैनीताल दूसरे और चम्पावत तीसरे स्थान पर रहा।

बॉडी बिल्डिंग में 40वीं वाहिनी पीएसी प्रथम

बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग में 40वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईआरबी द्वितीय दूसरे और एसडीआरएफ तीसरे स्थान पर रहा।

आर्म रेसलिंग में 31वीं वाहिनी पीएसी का शानदार प्रदर्शन

आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय ने प्रथम स्थान हासिल किया। 40वीं वाहिनी पीएसी दूसरे और 31वीं वाहिनी पीएसी तीसरे स्थान पर रही।

महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊधमसिंह नगर दूसरे और हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहा।

विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

समापन समारोह में आईजी कुमाऊं रेंज निवेदिता कुकरेती ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सफल आयोजन के लिए जनपद पुलिस टीम को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button