उत्तराखंडराज्य

रामपुर तिराहा हमारे राज्य के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक: माहरा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने आंदोलन के दौरान उत्तराखंड के सैकड़ों आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले पंडित महावीर शर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि पंडित जी जैसे महान लोगों की निस्वार्थ सेवा और त्याग ही हमारे राज्य निर्माण की असली ताकत रही है।

इस अवसर पर श्री माहरा ने पंडित जी के पुत्र और पौत्र से भी भेंट की तथा उनके कार्यों और योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री माहरा ने AICC सदस्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल सहित कांग्रेस के विधायकगण, जिला एवं महानगर अध्यक्षगण और बड़ी संख्या में शामिल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का भी उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री माहरा ने कहा कि रामपुर तिराहा हमारे राज्य के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। उत्तराखंड के उन वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button