
रुद्रपुर। जिला कोषागार में साप्ताहिक पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोषाधिकारी व सहायक कोषाधिकारीयों द्वारा पेंशनरों के राज्य स्वास्थ्य योजना एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। शिविर में कोषाधिकारी धीरज तिवारी, सहायक कोषाधिकारी कमलेश चन्द्र संग्रौला, राजीव वर्मा, लेखाकार दिनेश कुमार सिंह, हरीश सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम कुमार, गगन गुणवंत, योगिता सिंगवाल, शिखा छाबड़ा, नाहिल, दीपक कुमार, भावना जोशी, पूरन लाल, जसवंत सिंह, बहादुर राम व तुषार रावत आदि उपस्थित थे।



