उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी ने लोहियाहेड में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर और सुगम प्रशासन उपलब्ध कराना है।

जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, रणदीप पोखरिया, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button