उत्तराखंडराज्य

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान 20 फरवरी तक आयोजित

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान 20 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विभिन्न विकास खण्डों में लगाए जाएंगे शिविर

जिलाधिकारी ने बताया कि 09 फरवरी को विकास खण्ड खटीमा अंतर्गत सनातन धर्मशाला, नगर पालिका खटीमा के निकट अपर जिलाधिकारी वि./रा. की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 10 फरवरी को सितारगंज के बन्नाखेड़ा शिव मंदिर के पास प्रांगण में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर लगेगा।

नगर पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्रों में भी होंगे कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को नगर पंचायत परिसर नानकत्ता में अपर जिलाधिकारी वि./रा. की अध्यक्षता में, 13 फरवरी को गदरपुर के वार्ड संख्या-3 पार्किंग परिसर, कोतवाली गदरपुर के निकट उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 16 फरवरी को जसपुर नगर पंचायत स्थित मंगल बाजार के बारात घर में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शिविर लगाया जाएगा।

काशीपुर, बाजपुर और रूद्रपुर में अंतिम चरण के शिविर

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि 17 फरवरी को काशीपुर नगर निगम परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में, 18 फरवरी को बाजपुर चीनी मिल परिसर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा 20 फरवरी को नगर निगम रूद्रपुर परिसर में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जाएंगे।

पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के उपरांत संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए आवेदन भरवाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

जनता से शिविरों का लाभ उठाने की अपील

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button