उत्तराखंडराज्य

हरिपुरा व बौर जलाशय से सिल्ट हटाने को लेकर प्रशासन सक्रिय

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरिपुरा एवं बौर जलाशय में जमा सिल्ट को हटाने के उद्देश्य से सिंचाई, राजस्व, वन और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जलाशयों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को अत्यंत आवश्यक बताया।

वर्षाकाल से पूर्व कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सिल्ट हटाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे जलाशयों की जलधारण क्षमता बनी रहे और भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।

जलाशयों के सर्वे के लिए समिति गठन के आदेश

उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सिंचाई, राजस्व, वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक समिति का गठन किया जाए। यह समिति जलाशयों का भौतिक सर्वे कर अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेगी।

अन्य नदियों में रिवर ड्रेजिंग की संभावनाओं पर भी जोर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनपद की अन्य नदियों में भी यदि रिवर ड्रेजिंग की आवश्यकता प्रतीत होती है, तो उसका सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि वर्षाकाल से पहले आवश्यक ड्रेजिंग कार्य कराया जा सके।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी ऋचा सिंह, डॉ. अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित, अधिशासी अभियंता बी.एस. डांगी, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव उपस्थित रहे। वहीं अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button