
रुद्रपुर। परियोजना निदेशक, डीआरडीए ऊधम सिंह नगर ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत MUY-चौपाल का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
विकास भवन सभागार में होगा आयोजन
MUY-चौपाल के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से जुड़े विषयों और गतिविधियों को लेकर संवाद स्थापित किया जाएगा।



