उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने किया विशेष एल्बम गीत का विमोचन, विकास यात्रा को गीत-संगीत के जरिए किया गया प्रस्तुत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से तैयार विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। यह गीत मुख्यमंत्री के पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में हुए विकास कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

उत्तराखंड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक और अन्य कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखंड की विकास यात्रा और प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों को आम लोगों तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की विशिष्ट पहचान को भी संरक्षित रखा जाए।

कलाकारों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी और शिवानी नेगी तथा संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button