उत्तराखंडराज्य

पीपलकोटी टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

चमोली। जनपद के पीपलकोटी में टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम के बावजूद घटनास्थल पर पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के चलते मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कराई गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचकर टनल में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों से बचाव कार्य की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही जरूरत के अनुसार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

घायल श्रमिकों से भी करेंगे मुलाकात

रेस्क्यू कर टनल से बाहर निकाले गए घायल श्रमिकों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

युद्धस्तर पर जारी है राहत और बचाव कार्य

श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी संबंधित एजेंसियां पूरी तत्परता के साथ युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की जा रही है और श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button