उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे खटीमा

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।

जनसमस्याओं के समाधान को बताया सरकार की प्राथमिकता

खटीमा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करे और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button