उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में 14 अवैध प्लाटिंग को क‍िया गया ध्वस्त, इंद‍िरा नगर समेत 4 जगहों पर LDA की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी अवैध प्लॉटिंग का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। प्लॉटिंग का काम करने वाले लोग भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें प्लॉट बेच दे रहे हैं। हालांकि, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की सख्ती बढ़ने के बाद बहुत हद तक ऐसे लोगों पर लगाम लगी है। इसी क्रम में एक बार फिर राजधानी लखनऊ में 14 अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इंदिरानगर, काकोरी में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी और दुबग्गा इलाके में अभियान चलाया है। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया है। एलडीए अधिकारियों की माने तो 14 अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को लेकर प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया है।

चिनहट में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

इस दौरान रोहित कुमार, कपिल, रज्जन, राजू, मोहम्मद रईस, विनीत, सर्वेश समेत अन्य के द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में 7 अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि चिनहट के ग्राम-गोईला और इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में भी अभियान चलाया गया है। इस दौरान शिवपाल यादव, संजू कुमार समेत के अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में 2 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया है।

दुबग्गा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने दुबग्गा क्षेत्र में 5 अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के ग्राम-मौरा में अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद शहजाद, राधेश्याम, संजय, अशोक, राम सिंह, रविंद्र, धर्मेन्द्र समेत अन्य के द्वारा 20 बीघा क्षेत्रफल में 5 अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। जिसे ध्वस्त कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button