उत्तराखंडराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर UPCL ने आयोजित किए स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक कार्मिकों ने लिया लाभ

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से गुरुवार को ऊर्जा भवन समेत चार कार्यालयों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में निगम के 300 से अधिक कार्मिकों और सदस्यों ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श लिया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं

प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के मार्गदर्शन तथा अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. आरजे मलिक के नेतृत्व में आयोजित शिविरों में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार, मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा, ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून, राही नेत्रधाम देहरादून और साइंटिफिक पैथोकेयर की ओर से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

एमडी पीसी ध्यानी ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निगम के कार्मिकों का स्वास्थ्य और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यस्थल पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना एक उपयोगी और सराहनीय पहल है।

स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा उद्देश्य

स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को कार्यस्थल पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर निदेशक (वितरण एवं परियोजना) एमआर आर्य, निदेशक (वित्त) कमल शर्मा, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. आरजे मलिक सहित निगम के अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button