खेलमनोरंजन

टीम इंडिया अगस्त में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का करेगी दौरा

नई दिल्‍ली। भारत 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। ये दोनों मैच मौजूदा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होंगे। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा।

इसके  बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा। मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। यह सीरीज 2017 में श्रीलंका में 3-0 से शानदार जीत के बाद भारत का पहला टेस्ट दौरा है।

टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 15 से 19 अगस्‍त
  • दूसरा टेस्‍ट: 23 से 27 अगस्‍त

अफगानिस्‍तान को हराया

हाल ही में भारतीय टीम ने इकलौते टेस्‍ट मैच में अफगानिस्‍तान को हराया था। श्रीलंका अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्‍टइंडीज में है। टीम पहले मैच में बुरी तरह हारने के बाद वापसी की कोशिश करेगी।

भारत-श्रीलंका के लिए अहम सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अहम पॉइंट्स दांव पर होने के कारण दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी। फिलहाल भारत पॉइंट्स टेबल में पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है। ऐसे में आने वाली सीरीज दोनों टीमों के लिए WTC फाइनल की दौड़ में आगे चल रही टीमों से अंतर कम करने का एक अहम मौका है।

भारत का पलड़ा भारी

  • भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं।
  • इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी नजर आता है।
  • दोनों टीमों की भिड़ंत में भारत ने 22 टेस्‍ट मैच जीते हैं।
  • वहीं श्रीलंका टीम को 7 मुकाबलों में ही जीत मिली है।
  • 17 मैच ड्रॉ पर समाप्‍त हुए हैं।
  • श्रीलंका की धरती पर इन दोनों टीमों के बीच 24 टेस्‍ट मैच में आमना-सामना हुआ है।
  • इस दौरान भारत को 9 और श्रीलंका को 7 मुकाबलों में सफलता मिली।
  • 8 मैच ड्रॉ रहे। भारतीय टीम आखिरी बार 2017 में श्रीलंका में टेस्‍ट मैच खेली थी।
  • 3 मैचों की इस सीरीज में भारत ने क्‍लीन स्‍वीप किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button