उत्तराखंडराज्य

रायपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदान की राहत

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड रायपुर के आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को राहत प्रदान की।

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत सहायता राशि वितरण

ग्रामीण विकास विभाग की ग्रामोत्थान (RIP) परियोजना के अंतर्गत सेरागांव, कार्लीगाड़ और धनौला ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।

महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन पर जोर

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के साथ-साथ महिलाओं के आजीविका संवर्धन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। महिलाएं समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर अपने गांव और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

गणेश जोशी ने यह भी बताया कि सरकार महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। प्रदेश में अब तक 2.55 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

उपस्थित गणमान्य और स्थानीय प्रतिनिधि

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाडी, संजय राणा, सचिन राणा, घनश्याम नेगी, रतन सिंह, खंड विकास अधिकारी अर्पणा बहुगुणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button