उत्तराखंडराज्य

तोताघाटी के पास गढ़वाल सांसद की कार पर गिरा बोल्डर

श्रीनगर, पौड़ी। पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की इनोवा कार पर तोताघाटी के समीप अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सांसद अनिल बलूनी समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

कार की मरम्मत के बाद पीपलकोटी रवाना हुए सांसद

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन की मरम्मत कराई गई। इसके बाद सांसद अनिल बलूनी पीपलकोटी के लिए रवाना हो गए। वहां वह टनल हादसे से प्रभावित लोगों से मुलाकात करने के साथ ही चलाए जा रहे बचाव अभियान का जायजा लेंगे।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति असहज रही, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button