उत्तराखंडराज्य

उप प्रधान ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जुलाई को होगा मतदान और मतगणना

रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में उप प्रधान ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई 2026 को नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की सभी चुनावी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी।

15 जुलाई को एक ही दिन पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जबकि 12:30 बजे से 1:00 बजे तक प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

8 जुलाई से उपलब्ध होंगे नामांकन पत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 8 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर की जाएगी। वहीं, 15 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में निर्धारित स्थान से भी नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर होगी पूरी चुनावी प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा सहित सभी चुनाव संबंधी कार्यवाही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नियुक्त निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button