
सितारगंज/रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान तीन नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में की गई।
घेराबंदी कर बिज्टी चौराहे से दबोचे गए आरोपी
पुलिस टीम बिज्टी चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।
बरामदगी (नशीले पदार्थ व सामग्री):
आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सामग्री और अन्य सामान बरामद हुआ:
-
स्मैक: 18.57 ग्राम
-
नशीली गोलियां: 60 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं एसीटामिनोफेन टैबलेट
-
नशीले इंजेक्शन व सिरिंज: 16 फेनिरामाइन मेलिएट (एविल) इंजेक्शन और 3 सिरिंज
-
अन्य सामान: पारदर्शी पन्नियां, 2 मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UK06AP6079)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
-
हरजीत सिंह (उम्र 30 वर्ष) – पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम सैंजनी, थाना सितारगंज।
-
अमनदीप सिंह (उम्र 27 वर्ष) – पुत्र मक्खन सिंह, निवासी ग्राम दड़ा, थाना सितारगंज।
-
मोहम्मद हासिम (उम्र 20 वर्ष) – पुत्र शरीफ, निवासी इस्लामनगर, थाना सितारगंज।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक कैलाश देव, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, मनोज ग्वाल तथा कांस्टेबल अशोक बोरा व प्रेम कनवाल शामिल रहे।



