उत्तराखंडराज्य

बाल अधिकार और POCSO Act को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

रुद्रपुर। St. Mary Senior Secondary School में बुधवार को बाल अधिकार, बाल संरक्षण एवं POCSO Act को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और किसी भी तरह के शोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

अधिकारियों ने बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती ममता पंत एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार और POCSO अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी।

इस दौरान बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, यौन अपराधों से बचाव और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में सतर्क रहने के संबंध में विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने की अपील

अभियान के दौरान बच्चों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों को अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। बताया गया कि यह निःशुल्क 24×7 हेल्पलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से कोई भी बच्चा जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकता है।

बच्चों को समझाया गया कि किसी भी तरह की परेशानी, असुरक्षा या सहायता की आवश्यकता होने पर वे हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ रहा मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर सगाया मैरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button