राष्ट्रिय

4 मई को वोटों की गिनती से पहले बीजेपी ने कोलकाता में हाई-लेवल मीटिंग बुलाई

कोलकाता: BJP, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मतगणना वाले दिन की तैयारियों को लेकर आगामी शनिवार को कोलकाता में एक हाई लेवल मीटिंग करने जा रही है। विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती से पहले BJP पूरी तरह एक्टिव हो गई है और इस मीटिंग में कोऑर्डिनेशन, रणनीति और ग्राउंड लेवल की तैयारियों पर खासतौर पर जोर रहेगा, ताकि सभी काउंटिंग सेंटर्स पर अच्छे से नजर रखी जा सके।

काउंटिंग डे के लिए BJP की स्ट्रैटेजी पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, “BJP लीडरशिप काउंटिंग डे के प्रोटोकॉल, बूथ लेवल के प्रबंधन, और समन्वय तंत्र की समीक्षा करेगी, ताकि पूरा प्रोसेस पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। जैसे-जैसे मतगणना का दिन पास आ रहा है, यह मीटिंग BJP की अंतिम रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण रोल निभाएगी।”

‘प्रवासी’ नेताओं से लिया जाएगा फीडबैक

सूत्रों ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात सभी ‘प्रवासी’ नेताओं, जिनमें सांसद और विधायक शामिल हैं, को इस मीटिंग में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। ये नेता अपने-अपने क्षेत्रों से पार्टी मीटिंग में रिपोर्ट और विस्तृत फीडबैक पेश करेंगे।

कई अहम सीटों पर है कड़ी टक्कर

पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग में कई अहम सीटों पर कड़ी टक्कर नजर आई। जहां TMC अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सरकार में वापसी का दावा कर रही है, वहीं BJP भ्रष्टाचार के आरोपों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को प्रमुख रूप से से उठा रही है।

बंगाल के दोनों चरणों में 90% से ज्यादा हुई वोटिंग

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनाव का रिजल्ट 4 मई को घोषित किया जाएगा। इसी दिन केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम के चुनाव परिणाम भी जारी होंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज के मतदान में 91 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं, 23 अप्रैल को हुए पहले फेज में 93.19 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस तरह दोनों फेज को मिलाकर कुल वोटिंग प्रतिशत 92.47 फीसदी तक पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button