अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के साथ MoU पर हस्ताक्षर के बाद ट्रंप ने कहा, तेहरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत

ईरान और अमेरिका के बीच MoU पर साइन हो गए हैं. यह जानकारी सीनियर अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया को दी है. वहीं, इस बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हस्ताक्षर होने की बात कही है. अधिकारियों ने बताया है कि हमने ईरान के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए. राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस ने इस पर हस्ताक्षर किए. ईरानी संसद के स्पीकर कलिबाफ ने भी इस पर हस्ताक्षर किए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मौके पर बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान डील पर साइन हो चुके हैं. हॉर्मुज आंशिक रूप से खुल गया है.  जहाज अब बाहर निकलने लगे हैं और शुक्रवार तक यह पूरी तरह खुल जाएगा. ईरान के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं. वहां नेताओं का एक अलग समूह है.

उन्होंने कहा कि हमें तीसरा समूह बहुत समझदार और मजबूत लगा. हमने आखिरकार एक डील कर ली है.  मुझे बुरा लगा कि मुझे दो रातों तक हमले करने पड़े और मैं तीसरे हमले के बारे में भी सोच रहा था, लेकिन उससे पहले ही हमने डील कर ली. लेकिन मुझे लगता है कि अभी मिडिल ईस्ट में बहुत सी अच्छी
चीजें होने वाली हैं. सबसे अहम बात यह है कि तेल की कीमतें तेज़ी से गिर रही हैं. शेयर मार्केट रॉकेट की तरह ऊपर जा रहा है.

ईरान के पास नहीं होंगे परमाणु हथियार: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने साथ ही कहा कि मुख्य बात यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, वे इस बात पर पूरी तरह सहमत हो गए हैं.  हमने बहुत अच्छा काम किया है और उम्मीद है कि हमारे संबंध अच्छे रहेंगे और हम मिल-जुलकर रहेंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम वहीं वापस चले जाएंगे. जहां से हमने शुरुआत की थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहा धन्यवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भी शुक्रिया किया. उन्होंने कहा कि हमने जो ईरान डील की है, उससे दुनिया को बहुत कामयाबी मिलेगी. कुछ समय से वहां तेल की सप्लाई रुकी हुई थी. मैं   राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मदद के लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.

यूक्रेन और रूस के बीच चर्चा को लेकर क्या बोले ट्रंप

कल राष्ट्रपति जेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. मुझे लगता है कि शायद हम कुछ कर सकते हैं. मुझे लगता है कि वे दोनों इसके लिए तैयार हैं.  मुझे लगता है कि अब जब यह खत्म हो गया है. तो हम उस पर ध्यान देंगे और देखेंगे कि क्या हम उसे पूरा कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button