उत्तराखंडराज्य

रानी अब्बक्का की 500वीं जयंती पर देहरादून में अभाविप की भव्य कलश यात्रा

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन प्रांगण भगवान बिरसा मुंडा नगर में रानी अब्बक्का की 500वीं जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली कर्नाटक से निकाली गई रानी अब्बक् टी वी कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस समारोह में उत्साह, सांस्कृतिक ध्वनियों और परंपरागत वेशभूषा के साथ यात्रा का आगमन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

कलश यात्रा के प्रांगण में पहुंचने पर पवित्र जल कलश को अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ) राजशरण शाही को विधिवत सौंपा गया, जिसके बाद इसे राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर स्थापित किया गया।

कर्नाटक से प्रारंभ हुई यह यात्रा 20 विश्वविद्यालयों, 210 महाविद्यालयों और अनेक नगरों से गुजरते हुए 3000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर देहरादून पहुंची है। यह जल कलश राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रमुख आकर्षण—रानी अब्बक्का प्रदर्शनी—में प्रदर्शित किया जाएगा।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “यह यात्रा रानी अब्बक्का के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। यह देशभर के युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और वीर मातृभूमि रक्षक रानी अब्बक्का के आदर्शों के प्रति प्रेरणा जगाने का कार्य करेगी। यह यात्रा शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक सहभागिता का एक अनूठा संगम प्रस्तुत करती है।”

राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान इस कलश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक जुड़ाव और ऐतिहासिक चेतना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button