उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल प्रवास: नागरिकों से सीधे संवाद

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम सौड़ से आए ग्रामीणों ने पंगोट–देचौड़ी सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे पूरा होने से अब स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में शिक्षकों की तैनाती और विद्यालय भवन निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button