
501 श्याम प्रेमियों ने उठाए निशान,आज सजेगा बाबा का भव्य दरबार
सितारगंज। श्री श्याम जन्मोत्सव (पाटोत्सव) के पावन पर्व पर श्री श्याम सत्संग मंडल के तत्वाधान में श्री सनातन धर्म मंदिर में बाबा श्याम का अद्भुत व मनमोहक श्रृंगार हुआ। बाबा श्याम के भक्तों ने महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट से विधिवत निशान उठाए, बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं,बच्चों ने बाबा श्याम के निशान उठाए,निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर में समापन हुई। पूरा शहर बना श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
श्याम प्रेमियों ने बताया कि आज शाम को बाबा का विशाल दरबार लगेगा एवं छप्पन भोग का प्रसाद बाबा को भोग लगाया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक आलोक श्रीवास्तव, किरन शर्मा एवं सचिन सुरीला के मुखारविंद से बाबा के भजनों की अमृतमय वर्ष होगी।
निशान यात्रा में ब्लाक प्रमुख उपकार बल,नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,
अग्रवाल महासभा जिलाध्यक्ष महेश मित्तल,शिव कुमार मित्तल,
रोशन लाल अग्रवाल,राजेश जिंदल,उमेश सिंघल,मुकेश गर्ग,शीतल सिंघल,सोनू गर्ग,डब्बू बिंदल,दीपक गोल्डी,भगवान सिंह भंडारी,मोहित जिंदल,रोहित जिंदल,संजय गोयल,मुकेश गोयल,सतीश उपाध्याय,देवेश कुमार,टीटू गोयल,विकास मित्तल,राम अवतार गोयल,
सुशील जैन,अनिल पटवारी,
जितेंद्र गर्ग,सत्यम दीक्षित,अनिल अग्रवाल,बजरंग गुप्ता,अमित गर्ग,सीमा गोयल,संगीता गोयल,
पूनम जैन,रचना अग्रवाल,सीमा सिंघल,मोनिका जिंदल,मिशिका बंसल,पूजा मित्तल,पूजा गुप्ता,
ममता पटवारी,मानसी गर्ग,सुधा जिंदल आदि शामिल थे।


