
बाजपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को उपजिलाधिकारी बाजपुर की अध्यक्षता में बरहैनी न्याय पंचायत के प्रगतिशील जूनियर हाईस्कूल में भव्य बहुघेश्यीय शिविर आयोजित किया गया।
उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है और शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में मौके पर आवेदन पंजीकरण किया गया और अनेक पात्र लाभार्थियों को तुरंत लाभ भी दिलाया गया।
23 विभागों के स्टॉल और व्यापक सेवाएं
शिविर में 23 विभागों ने स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क जाँच और दवाइयां उपलब्ध कराई।
शिविर में लगभग 2,442 ग्रामीणों ने लाभ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण 677 लोगों का किया गया। पशुपालन के लिए 2 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।
अन्य लाभों का विवरण इस प्रकार है:
-
मतदाता सूची में नाम दर्ज: 25
-
विरासत प्रमाण पत्र: 20
-
आयुष्मान कार्ड: 30
-
स्थायी निवास प्रमाण पत्र: 38
-
जाति प्रमाण पत्र: 51
-
आय प्रमाण पत्र: 25
-
हैसियत प्रमाण पत्र: 35
-
चरित्र प्रमाण पत्र: 12
-
परिवार रजिस्टर नक़ल: 5
-
महालक्ष्मी कीट, मात्र बंदना योजना: 27
-
नंदा गौरा योजना ऑनलाइन फार्म: 95
-
जन्म/मृत्यु पंजीकरण एवं परिवार रजिस्टर प्रमाण पत्र: 45
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र: 3
-
श्रम कार्ड: 15, टूल किट: 20, कंबल: 20, छाता: 20
-
राशन कार्ड: 18, उज्ज्वल गैस कनैक्शन: 4
-
आधार कार्ड अपग्रेड/नई पंजीकरण: 148
उपस्थित अधिकारी और जनप्रतिनिधि
शिविर में दर्जा मंत्री दीपक मेहरा, मंजीत सिंह राजू, प्रधान हरसान अशोक पंत, मनप्रीत, कौर, सुखदेव सिंह नामधारी, नारायण पाल, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, टिक्कू यादव, डी. के. सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी कल्याण सिंह, खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



