
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी क्रम में एक गरीब एवं असहाय परिवार ने अपने दिव्यांग बुजुर्ग परिजन की दयनीय स्थिति से मंत्री को अवगत कराते हुए सहायता की गुहार लगाई।
परिवार की पीड़ा को समझते हुए त्वरित सहायता
परिवार की व्यथा को समझते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर ही ब्रह्माखाला निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नीला को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रसद सामग्री और कंबल भी प्रदान किए।
परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मंत्री की इस मानवीय पहल से परिवारजनों के चेहरों पर खुशी और राहत स्पष्ट दिखाई दी। सहायता प्राप्त होने पर परिवार के सदस्यों ने “थैंक्यू मंत्री जी” कहते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।



