उत्तराखंडराज्य

ऊधमसिंह नगर में किरायेदार सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन रह रहे लोगों पर कार्रवाई

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में किरायेदारों के सत्यापन की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों तथा बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस ने किच्छा, पुलभट्टा और सितारगंज क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई मकान मालिकों के चालान किए। वहीं, बिना सत्यापन के रह रहे लोगों के भी नगद चालान काटे गए।

पुलभट्टा में मकान मालिकों और किरायेदारों पर कार्रवाई

थाना पुलभट्टा क्षेत्र में पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले तीन मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रत्येक मकान मालिक का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया।

इसके अलावा बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे पांच व्यक्तियों के भी 250-250 रुपये के नगद चालान काटे गए।

किच्छा में सात मकान मालिकों पर जुर्माना

कोतवाली किच्छा क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले सात मकान मालिकों/व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। प्रत्येक का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया।

वहीं, बिना सत्यापन के रह रहे दो व्यक्तियों के 250-250 रुपये के नगद चालान काटे गए।

सितारगंज में छह मकान मालिकों पर कार्रवाई

कोतवाली सितारगंज क्षेत्र में भी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी रहा। यहां किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने वाले छह मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके साथ ही बिना सत्यापन के रह रहे 11 व्यक्तियों के 250-250 रुपये के नगद चालान काटे गए।

पुलिस ने मकान मालिकों को दी सख्त हिदायत

पुलिस ने अभियान के दौरान सभी मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके मकान में रहने वाले प्रत्येक किरायेदार का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाए। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ इसी तरह कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस के मुताबिक किरायेदार सत्यापन अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button