
तहसील किच्छा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गौरव पांडे ने गोला नदी के आसपास के इलाकों का धरातलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों से नदी के किनारे से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
वर्तमान स्थिति सामान्य
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि:
-
गोला नदी का जलस्तर फिलहाल पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।
-
किच्छा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी इलाकों में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
-
प्रशासन जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।



