
देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने दोषियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह ‘गोगी’ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने देहरादून की धारा चौकी (कोतवाली) पहुंचकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा।
सामाजिक समरसता और दलित समाज का अपमान कांग्रेस की यह शिकायत 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ और इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयानों को लेकर दर्ज कराई गई है।
डॉ. जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा:
-
यह प्रकरण केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान नहीं है, बल्कि यह अनुसूचित जाति (दलित) समाज की भावनाओं, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
-
मंच का कथित शुद्धिकरण समाज में भेदभाव फैलाने वाली मानसिकता को दर्शाता है।
एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर की मांग महानगर अध्यक्ष ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 17 (अस्पृश्यता का अंत) देश के हर नागरिक को बराबरी का हक देते हैं। जातिगत भेदभाव या अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस कृत्य में शामिल व्यक्तियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।
कार्रवाई न होने पर बड़े जनआंदोलन की चेतावनी कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी पूरे उत्तराखंड में संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।
प्रदर्शन में शामिल मुख्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता: प्रार्थना पत्र सौंपने के दौरान प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, प्रतिमा सिंह, शीशपाल बिष्ट, प्रीतम आर्य, सुनील जयसवाल, संजय कन्नौजिया, देवेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, संजय उनियाल, मुकीम अहमद भूरा, इल्लाइस अंसारी, मुकेश सोनकर, अर्जुन पासी, अरुण शर्मा, गगन छाजर, आदर्श सूद, राजीव प्रजापति, अनूप कपूर, नीरू सिंह, दीप



