
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करने वाला एक प्रभावी मंच बन चुका है। इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करने वाले लोगों और उनके अभिनव प्रयासों को देशभर में पहचान मिल रही है।
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए युवाओं से नशे से दूर रहने और ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही एक मजबूत, सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस संदेश से युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही स्वस्थ, सकारात्मक सोच रखने वाली और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित युवा शक्ति को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।
नई पीढ़ी को इतिहास और विरासत से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे नए और रचनात्मक प्रयासों का भी उल्लेख किया। इस तरह के प्रयास युवाओं को भारत की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि अपनी विरासत से जुड़ाव युवाओं में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करता है।
आम नागरिकों के प्रयासों को मिल रहा राष्ट्रीय मंच
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी की पहल को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यों को देशभर में पहचान मिलने से दूसरे लोग भी अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इससे समाज में जनभागीदारी की भावना मजबूत होने के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी गति मिलती है।
युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर नशा मुक्त, स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मदन कौशिक, भरत चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित



